फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegations of breach of promise on the central government

किसानों ने लगाया केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allegations of breach of promise on the central government
शहाबगंज। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं व किसानों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में धरना दिया। साथ ही बीडीओ को राष्ट्रपति के नाम से छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एक वर्ष तक दिल्ली के बार्डर पर धरना दिया। जब सरकार को लगा कि किसान बिना कृषि कानून वापस कराए नहीं हटेंगे तो चुनावों को देखते हुए कानून वापस लिया गया। इस दौरान किसानों पर किए गए मुकदमे वापस लेने, मृतक किसानों को मुवायजा देने, एमएसपी पर कानून बनाने व लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी राज्यमंत्री को हटाने सहित अन्य मांगों पर केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि शीघ्र सभी मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा। बावजूद इसके अभी तक सरकार इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है। इससे किसानों में आक्रोश है। कहा कि यह गूंगी बहरी सरकार बस चुनाव की ही भाषा समझती है। चुनाव बीतने के बाद किए गए सभी वादे भूल जाती है। वादों की याद दिलाने के लिए ही एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया गया है। धरना प्रर्दशन करने वालों में बदरुद्वजा अंसारी, लालजी सिंह, राम अनंत पांडेय, सुरेश मौर्या, रामप्रवेश यादव, दिनेश यादव, श्यामलाल चौहान, अशोक दूबे, रमेश पांडेय, प्रियानंद पांडेय, फैजल सुल्तान रहे। अध्यक्षता राधेश्याम पांडेय ने की व संचालन रामअवध सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed