फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   alag-alag sadak durghatanaon mein do kee maut

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Fri, 26 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
alag-alag sadak durghatanaon mein do kee maut
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बृहस्पतिवार की रात गंजख्वाजा के समीप हुई। इसमें ट्रक के धक्के से बिहार निवासी पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की दोपहर में वसंतु की मड़ई के समीप किसी वाहन के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के चैनपुर थाना अंतर्गत डीहा गांव निवासी वीर भगत राम (24) ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। बृहस्पतिवार को वह वाराणसी से माल लादकर बिहार जा रहा था। वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अधियार की मडई (गंजख्वाजा) गांव के समीप पहुंचा कि पिकअप का एक्सल टूट गया। वह गाड़ी से उतरकर चेक कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे चालक वीर भगत भी चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शुक्रवार की दोपहर में रेमा गांव निवासी लालता सोनकर (70) आंख का इलाज कराने चंदौली गये थे। वह साइकिल से वापस लौट रहा था। वह वसंतु की मडई गांव के समीप गुल्ली पांडे के पोखरे के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे लालता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद लोग जब तक पहुंचते तब तक वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान लालता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed