फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Akhilesh Yadav said the laborer's family should receive compensation of one crore rupees.

Chandauli News: अखिलेश यादव बोले, मजदूर के परिजनों को मिले एक करोड़ का मुआवजा

Mon, 13 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said the laborer's family should receive compensation of one crore rupees.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से जारी किया गया फेसबुक पोस्ट। स्रोत : सोशल मिडिया
पीडीडीयू नगर। नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के समय शिखर गिरने से दबकर मजदूर बलदेव यादव की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से मजदूर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्राचीन काली मंदिर को हटाने की कार्रवाई के समय मंदिर का शिखर गिर गया था। इसकी चपेट में आने से डांडी निवासी मजदूर बलदेव यादव की मौत हो गई थी।
इस मामले में कार्यदायी संस्था एप्को ने 10 लख रुपए मुआवजा और मृतक के बेटे को नौकरी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed