फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Akash of Higutargarh won the 200 meter race

दो सौ मीटर की दौड़ में हिगुतरगढ़ के आकाश ने मारी बाजी

Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Akash of Higutargarh won the 200 meter race
धानापुर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा में सोमवार को हिगुतरगढ़ न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दौड़ , कबड्डी , आदि खेलों में प्रतिभाग किया। उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग सौ व दो सौ मीटर की दौड़ में यूपीएस हिगुतरगढ़ के आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम, प्रियांशु द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग सौ मीटर में रीता ने प्रथम, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनीता द्वितीय स्थान पर रहीं। दूसरे चक्र के खेल में जूनियर बालिका वर्ग कब्बडी में कम्पोजिट विद्यालय प्रसहटा ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिगुतरगढ़ की बालिकाओं को परास्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में यूपीएस हिगुतरगढ़ और प्रसहटा के प्रतिभागी बराबरी पर रहे। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। सुदर्शन दूबे, रामनरायन, राजेश यादव, संगीता चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे। संचालन व्यायाम शिक्षक प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed