फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AI will change the way of studying, quality education will reach students in remote areas: Pradhan

एआई से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, दूरदराज के छात्रों तक पहुंचेगी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा: प्रधान

Thu, 12 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
AI will change the way of studying, quality education will reach students in remote areas: Pradhan
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा, अब किताबों व क्लासरूम से आगे बढ़कर भारत की शिक्षा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) दौर में कदम रखने जा रही है। एआई से देश में पढ़ाई का तरीका बदलेगा तो दूरदराज के छात्रों तक घर बैठे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पहुंचेगी। तकनीक के युग में पढ़ाई, कौशल और रोजगार से जुड़ने के लिए एआई से जुड़ना होगा। एआई से सीखने के बीच की खाई दूर करने और अपस्किलिंग के लिए नीति निर्धारण, उद्योग जगत, एडटेक एआई को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में आयोजित राउंडटेबल में विकसित भारत 2047 के विजन के तहत शिक्षा और कौशल में एआई से बदलाव और रोजगार से जोड़ने पर चर्चा हुई। इसमें नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और उभरते प्रौद्योगिकी उद्यमियों को एक साथ लाया गया, ताकि एआई के उपयोग से भारत की शिक्षा प्रणाली को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बदलने पर काम किया जा सके। राउंडटेबल में नए जमाने के अरिविहान, फर्मी एआई, खारे एआई, सीखो, स्पीकएक्स, सुपरकलाम, सुपरनोवा, वेदांतु, कॉन्वजेनियस और विरोहन स्टार्टअप संस्थापक शामिल हुए।
विज्ञापन

----
लॉन्च होगा भारत बोधन एआई
केंद्रीय बजट में देश में पहले एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा की गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास में यह एआई सेंटर स्थापित किया था। यही एआई सेंटर 13 फरवरी को भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 में भारत बोधन एआई लांच करेगा। इससे देश की शिक्षा में एआई से बदलाव लाना है। इसके माध्यम से, देश की शिक्षा, शिक्षकों के पढ़ाने और ट्रेनिंग के तरीके में बदलाव से लेकर कौशल आधारित शिक्षा देने पर फोकस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed