फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ahilyabai constructed canals and reservoirs: Saurabh

अहिल्याबाई ने नहरों और जलाशयों का कराया निर्माण : सौरभ

Thu, 22 May 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai constructed canals and reservoirs: Saurabh
चंदौली। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भाजपा के वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नहरों और जलाशयों का निर्माण कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी और सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों व जलाशयों का निर्माण कराया। कृषि कर में राहत देकर और डाकुओं से उनकी संपत्ति की रक्षा करके किसानों का आर्थिक बोझ कम किया। उनकी नीतियों ने किसानों में खेती के प्रति उत्साह पैदा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने विधवा महिलाओं को अधिकार दिया कि वे पति द्वारा छोड़ी गई संपत्ति की उत्तराधिकारी होंगी और अपनी इच्छा के अनुसार उसका उपयोग करेंगी। उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बुद्धि लाल विश्वकर्मा, डाॅ केएन पांडेय, जैनेंद्र दुबे, किरन शर्मा, सुरेश मौर्य, प्रियंका तिवारी, रेनू सिंह, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed