फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Agreement reached on exchange of information on Naxal activities

Chandauli News: नक्सल गतिविधियों की सूचनाओं के आदान-प्रदान पर बनी सहमति

Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached on exchange of information on Naxal activities
नौगढ़। स्थानीय थाना परिसर में चकिया के सीओ राजीव सिसोदिया के नेतृत्व में नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बिहार व यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर जिले के कंदवा पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें नक्सल गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान नक्सल प्रभावित गांवों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर विशेष चौकसी बरते जाने की भी बात कही गई। वन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी तीन जिलों की पुलिस व पीएसी के अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनाई। इस दौरान पीएसी के सीओ फाजिल सिद्दकी, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, थानाध्यक्ष नौगढ़ कृपेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed