{"_id":"573a23824f1c1b644eac78aa","slug":"agitation-to-increase-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 17 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रसोइया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे-मील रसोइयां कर्मचारी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जनपद की रसोइयों ने सोमवार को सदर ब्लाक परिसर से जुलूस निकाला। इसके बाद पैदल भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइयों ने बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की आवश्यकता जताई। साथ ही प्रतिवर्ष होने वाली नवीनीकरण की प्रक्रिया को समाप्त कर स्थायी करने की मांग की। अंत में मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम दुष्यन्त मौर्य को सौंपा।
इस मौके पर जिला मंत्री रामप्यारे यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में रसोइयां करोड़ों बच्चों को गर्म ताजा पका भोजन खिलाकर कुपोषण को दूर करने का काम कर रही हैं। बावजूद इसके मिड-डे-मील रसोइयां कर्मचारियों को शासन की स्वच्छ प्रशासनिक नीति का भी लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि वर्तमान में वर्षों से कार्यरत रसोइयों को मात्र एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिया जाता है, जो बहुत ही कम है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय को बढ़ाकर केरल, बंगाल, हरियाणा, आन्ध्रा के मानदेय के अनुरूप किया जाए। इस मौके पर आशा देवी, निठोहरा, शीला, इन्दू, तेतरा, दीना यादव, कन्हैया यादव आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता शकुंतला देवी ने की।