{"_id":"56eb12894f1c1b4e278b4a30","slug":"agitation-to-change-for-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बकौड़ी गांव के ग्रामीणों ने पिछले पंद्रह दिनों से जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर गुरुवार की अपराह्न तीन बजे ग्राम प्रधान विकास गोड़ के साथ ट्रांसफार्मर के समीप खड़े होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
चेताया कि यदि शीघ्र विद्युत ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर तालाबंदी किया जाएगा। क्षेत्र के बकौड़ी गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले पंद्रह दिनों पूर्व तेज आवाज के साथ जल गया था। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे दी थी लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया और वे लामबंद होकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जले ट्रांसफार्मर के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना रहा कि बिजली के अभाव में रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। वहीं घरों में रखे विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में त्रिभुवन उपाध्याय, सुनील, मिथिलेश, दीपक, श्रीकांत उपाध्याय, किसन, लल्लन आदि रहे।