{"_id":"583de0204f1c1b0f1ede6602","slug":"agitation-in-hospital-against-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे ईसीआरकेयू के सदस्यों को संबोधित करते एसपी सिन्हा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेल कर्मचारियों ने मंडलीय लोको चिकित्सालय में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में 17 सूत्री ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे मंडल का सबसे बड़ा चिकित्सालय लोको मंडलीय चिकित्सालय है। बावजूद इसके यहां सर्जन, महिला रोग विशेशज्ञ,नेत्र रोग, दंत चिकित्सक की कमी है। यहां से एंबुलेंस का नियमित संचालित नहीं किया जाता है। यहां तमाम समस्याएं हैं। वक्तओं ने मंडल में स्वास्थ्य निरीक्षक के पद बढ़ाने, अस्पताल के वेस्ट मेटेरियल को जलाने की व्यवस्था करने, अस्पताल के बेड शीट, कंबल और तौलिये को धुलाने के लिए स्थायी रूप से धोबी की व्यवस्था करने, की मांग की। प्रदर्शन में केंद्रीय संगठन मंत्री रमेश चंद्र, केदार प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष बालक राम, जेएल शर्मा, डीपी यादव, बीबी पासवान, शाखा एक से श्रीराम सिंह,डीपी यादव, वीके गुप्ता, मनजीत सिंह, शाखा दो से भैया लाल, सुभाष सिंह आदि रहे।