फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for The old pension plan

पुरानी पेंशन योजना के लिए प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 24 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
agitation for The old pension plan
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान  में  शिक्षकों व
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को पुरानी पेंशन योजना को लागू करने व समूह ‘घ’ की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय  पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान शिक्षक सदर ब्लाक परिसर  से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामानन्द सिंह ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी अप्रैल 2005 से पेंशन से वंचित हैं। इन कर्मचारियों का जीपीएफ भी नहीं कट रहा है, जिससे प्रदेश के हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

एक अप्रैल 2005 से प्रदेश में नवीन पेंशन योजना लागू की गयी है। दस वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रदेश के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी पेंशन योजना से वंचित हैं।

प्रदेश के शिक्षकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह उम्मीद है कि वह शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेंगे और नई पेंशन नीति को समाप्त करने की दिशा में ठोस पहल करेंगे।


उन्होंने कहा कि नवीन पेंशन योजना पूरे देश में फ्लाप हो चुकी है। इस योजना से शिक्षक व कर्मचारियों के परिवार कुंठा के शिकार हैं।

2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रदेश के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाया था कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन नीति को पुन: बहाल कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मांग किया कि नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। इस अवसर पर मंगला सिंह, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, शमशेर, ओमप्रकाश, रामविलास, वीरेंद्र सिंह, त्रिभुवन नारायण, संत सेवक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed