फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for sewer cleaning

नाले की सफाई न होने पर प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 11 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
agitation for sewer cleaning
दुलहीपुर में पानी निकासी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत स्थानीय गांव सभा में मुख्य सड़क से सटे नाले की साफ सफाई न होने से उसका पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आगवामन में दिक्कत हो रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी नाले की सफाई न होने से नाराज होकर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले की सफाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन

इस दौरान  ग्रामीणों ने बताया कि गांव से जीटी रोड तक आने के लिए मुख्य सड़क के किनारे ही नाले का निर्माण  किया गया है।इससे ही गांव के पानी की निकासी होती है। नाले की सफाई न होने से एक माह पूर्व नाला चोक कर गया और इसका पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। ऐसे में गांव से बाहर निकलने के लिए लोगों को  नाले के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं गांव के बाहर जीटी रोड के किनारे शंकर जी का मंदिर है। प्रतिदिन गांव के लोग मंदिर पर पूजा करने आते हैं।  कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और ब्लाक कार्यालय पर की लेकिन नाले के साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की गई और पानी का सड़क पर बहना बदस्तूर जारी है। इस दौरान विनीता देवी, मनोरमा, रीना, रामवंती, पार्वती, सुखिया, सुनील। संतोष पटेल, सोमनाथ, अशोक, ब्रह्मा पटेल, राजू, पिंटू पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed