{"_id":"5bec797c9ec8a3bd1620fc5ee4d5af59","slug":"agitation-for-removal-0f-wire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार हटाने के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार हटाने के लिए प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैथा गांव की दलित बस्ती के निवासियों ने बस्ती के ऊपर से गए हाईटेंशन तार
विज्ञापन
हटाने की मांग करते हुए सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया।
रविवार की रात एक तार टूट कर गिर गया था संयोग कि कोई घटना नहीं घटी।
बिजली कर्मियों ने टूटे तार को ठीक किया और हाइटेंशन तार को हटवाने की बात अधिकारियों तक पहुंचवाने के आश्वासन के बाद बस्ती निवासी शांत हुए।
दलित बस्ती के उपर से हाईटेंशन तार गया है। रविवार की रात दशमी राम के घर बाहर अजय अपने तीन भाइयों के साथ सोया हुआ था।रात में अचानक तेज हवा चलने पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया।
संयोग था कि अजय और उसके भाई तार की चपेट में नहीं आए। इससे बस्ती में हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह बस्ती से ऊपर से गए तार को हटाने की मांग को लेकर बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दी। बाद मे बिजली विभाग के कर्मियों ने तार हटाया और उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।
इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में रमेश राम, दिलशेर, सोहन, बद्री, राधेश्याम, अजय, मुन्नी आदि रहे।