{"_id":"1f79c253775e5a98631643a11ba76dd6","slug":"agitation-for-removal-0f-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार हटाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार हटाने के लिए प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कटेसर गांव में हाइटेंशन विद्युत तारों को बस्ती से न हटाए
विज्ञापन
जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव के चौराहे पर खड़े होकर बिजली
विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों का कहना रहा कि गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया हाइटेंशन तार काफी जर्जर हाल में है। जिसकी वजह से हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। चेताया कि यदि शीघ्र जर्जर तार को बस्ती से हटाकर नहीं लगाया गया, तो वे सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी के बीच से हाइटेंशन तार गया हुआ है, जो काफी जर्जर हाल में है।
इस तार को हटवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन तार को आज तक नहीं हटाया गया। कहा कि तार काफी नीचे से गुजरा है।
जिसकी वजह से अनहोनी की आशंका से लोग घरों के छतों पर निकलने से भी परहेज करते हैं। चेताया कि यदि शीघ्र हाइटेंशन तार को नहीं हटाया गया तो हम सभी आंदोलन के लिए विवश होंगे।
इस दौरान उत्तम यादव, राम कुंवर, पंचम, प्यारे यादव, दुलारे यादव, राजेश, सत्यनारायण, विजय यादव, आत्मा पहलवान आदि शामिल रहे।