फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for money

पैसा न मिलने पर प्रदर्शन

Thu, 01 Dec 2016 01:51 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 01 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
agitation for money
प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक जमुरखा में पांच दिनों से लाइन  में लगने  के बाद भी नगदी न मिलने पर बुधवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया।  इसके बाद बैंक प्रबंधन और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर  प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि तत्काल  बैंक शाखा पर नगदी की व्यवस्था नहीं की जाती है तो लोग कमालपुर धीना मार्ग  पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

 पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंदी के बाद से जनता को घर के खर्च तक के लिए  रुपये नहीं मिलने कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही  है। रुपये निकासी के लिए बैंकों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी  कतार लग जा रही है लेकिन बैंक में कैश न होने के कारण बैरंग ही वापस लौटना  पड़ जा रहा है। पांच दिनों से काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक जमुरखा से  लोगों को रुपये नहीं मिलने के चलते बुधवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा उस वक्त  फूट पड़ा जब उन्हें यह जानकारी हुई कि आज भी खाते से रुपये नहीं मिल  सकेंगे। इससे नाराज ग्रामीणों ने बैंक की शाखा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आरोप  लगाया कि खाते में जमा रुपये नहीं मिलने से खेती के लिए बीज व खाद एवं  बाजार से अन्य जरूरतों के सामान खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना  पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने  वालों में गिरजा देवी,मु अलीम, मिथिलेश मौर्या, प्रदीप अग्रहरि, कन्हैया  यादव, मनीष मिश्रा, राहुल रस्तोगी, मालती, प्रेमलाल, लक्ष्मीना, राजेश  शर्मा, राम आशीष, सुनीता देवी आदि रहे।इस संबंध में काशी गोमती संयुक्त  ग्रामीण बैंक वीके भारती ने बताया कि कैश नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।  धन उपलब्ध होने पर ग्राहकों की  समस्या समाप्त हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed