{"_id":"576307224f1c1b481e11c8ed","slug":"agitation-for-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंसिफ कोर्ट के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंसिफ कोर्ट के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील में मुंसफी कोर्ट की स्थापना के आश्वासन के कई माह बाद भी कोर्ट की स्थापना न होने से नाराज होकर डमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के बैनरतले अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही कोर्ट की स्थापना नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तो तहसील मुख्यालय से कई गांव कटकर मुगलसराय तहसील में जुट गये है। आये दिन तहसील क्षेत्र के वादकारियों को अपनी समस्या के लिये चंदौली, मुगलसराय का चक्कर काटना पड़ता है। पिछले दिनों तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम द्वारा तहसील के सुंदरीकरण और मुंसफी कोर्ट की स्थापना के लिये आश्वासन दिया गया था। कई माह बीतने के बाद भी मुंसफी कोर्ट की स्थापना नहीं हो पाई। वकीलों ने चेताया कि शीघ्र ही स्थापना नही हुआ तो अधिवक्ता आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में संदीप यादव, अवनीश मिश्रा, नवी रसूल, डीपी सैनी, विरेन्द्र प्रताप सिंह, अजेय शंकर पाण्डेय, नरेन्द्र यादव, लालचंद्र राम, मनोज मौर्य, श्रीकांत राय, संजय सिंह, विजय बहादूर यादव आदि मौजूद रहे।