{"_id":"6aa70203bf0eafd6db062d81","slug":"aghoris-and-saints-reached-the-court-of-baba-kinaram-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154557-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाबा कीनाराम के दरबार में पहुंचे अघोरी और संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाबा कीनाराम के दरबार में पहुंचे अघोरी और संत
विज्ञापन
चहनियां के रामगढ़ स्थित कीनाराम जन्मोत्सव के समापन पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत:
चहनिया। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली और तपस्थली रामगढ़ में चल रहे जन्मोत्सव के चौथे दिन रविवार को अघोरी पंथ और वैष्णवी परंपरा के साधु-संतों ने बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन किए। साधु-संतों को भोजन कराने के बाद अंगवस्त्र और मुद्रा दान कर विदा किया गया। इस मौके पर हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम रामजी ने कहा कि बाबा कीनाराम का आशीर्वाद पूरे जनमानस पर सदैव बना रहेगा। बाबा ने अपना पूरा जीवन दूसरों की भलाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में ऊंच-नीच, छुआछूत और किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्थान नहीं दिया। उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा की और समाज को समानता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बाबा कीनाराम ने पेड़ों की रक्षा और प्रकृति के संरक्षण पर जोर दिया। इसके बाद साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बाबा कीनाराम की जय और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच अघोरी और साधु-संत रवाना हुए। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह, प्रभु नारायण सिंह उर्फ लल्ला सिंह, प्रमोद सिंह, लालबहादुर सिंह, राजेश यादव, रुद्र प्रताप सिंह, इंद्रेश कुमार, संगीता सिंह, भानू प्रताप सिंह, अमित, रूबी सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद थे।