फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aghoreshwar God's morning came out in the midst of cheers

भक्तों के जयकारे के बीच निकली अघोरेश्वर भगवान की प्रभातभेरी

Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aghoreshwar God's morning came out in the midst of cheers
पड़ाव। सर्वेश्वरी समूह संस्थान के स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई। वाहनों के काफिले के साथ निकली प्रभात फेरी पूरे वाराणसी शहर में भ्रमण के बाद आश्रम पर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। आश्रम में सर्वेश्वरी ध्वजारोहण के बाद चरण पादुका की पूजा की गई। इसके पूर्व आश्रम में श्रमदान कर साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार की सुबह छह बजे प्रात:कालीन आरती के साथ हुई। इसके बाद भक्तों ने आश्रम में श्रमदान कर साफ सफाई की। इसके बाद छह बजे संस्था के मंत्री डॉ. एसपी सिंह की देख रेख में प्रभातफेरी निकाली गई। सबसे आगे वाहन पर अघोरेश्वर महाप्रभु का विशाल चित्र सजाया गया। प्रभात फेरी पड़ाव से चलकर मैदागिन, लहुराबीर, कचहरी होते हुए सारनाथ स्थित ‘अघोर टेकरी’ पर पहुंची। यहां पर डॉ. एसपी सिंह ने अघोरेश्वरचरण पादुका की पूजा अर्चना की। इसके बाद सर्वेश्वरी ध्वज फहराया गया। पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। इसके बाद प्रभातफेरी आशापुर, पुराना वरुणा पुल से कज्जाकपुरा होते हुए पड़ाव स्थित कुष्ट सेवा आश्रम पहुंची। यहां संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह ने बाबा कीनाराम की पूजा की और ध्वजारोहण किया। इसके बाद गंगातट स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। दोपहर में आश्रम के गणेश पीठ परिसर में अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीपी सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। इसमें डॉ. ब्रजभूषण सिंह,पारस नाथ यादव, कर्नल रामचंद्रनाथ, एमएम देवघरिया, एसकेबी सिंह ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1961 में स्थापित सर्वेेश्वरी समूह आज के विकट परिस्थिति में भी को सही राह दिखाता है।
विज्ञापन

पडा़व। क्षेत्र के मढ़िया स्थित दी एकेडमी पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में सर्वेेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को समूह की अच्छाइयां बताई गईं। कार्यक्रम की शुरूआत अघोरेश्वर भगवान राम और गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। इस दौरान अघोरेश्वर भगवान राम के संदेशों को बताया गया। इस मौके पर प्रबंधक नामवर सिंह , राजेश यादव, प्रधानाचार्य देवराज, अमित सिंह, अनंत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed