फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agent kidnapped in Sleeping time

सोए अढ़तिया का अपहरण

Thu, 05 Mar 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 05 Mar 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
agent kidnapped in Sleeping time
थाना क्षेत्र के रामरजाई चट्टी पर बुधवार की देर रात झोपड़ी में सोते समय
विज्ञापन
गल्ला अढ़तिया मुनीब यादव (35) का जायलो से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

इस घटना से गुस्साए ग्रामीण गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे रामरजाई चौराहे के पास धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर एसपी मुनिराज जी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्यामदेव बिंद फोर्स के साथ एवं सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

विधायक एवं पुलिस अधिकारियों के समझानेे पर करीब चार घंटे से जारी धरना मध्याह्न बारह बजे समाप्त हुआ। मुनीब के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


रामरजाई चट्टी पर मुनीब यादव की गल्ले की आढ़त है। रोज की भांति मुनीब बुधवार की रात लगभग सवा दस बजे खाना खाने के बाद आढ़त से सटी अपनी झोपड़ी में सो गए।

देर रात जायलो सवार कई बदमाश आए और दस मीटर की दूरी पर जायलो को रोक दिया और झोपड़ी में सो रहे मुनीब यादव को जगाकर गाड़ी तक ले आए और जबरन वाहन में बैठाने लगे। इस पर मुनीब यादव के शोर मचाने पर झोपड़ी से कुछ ही दूरी पर सो रहे अन्य ग्रामीण जाग गए और बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ाया। लेकिन तब तक बदमाश मुनीब को वाहन में बैठाकर अवहीं की ओर भाग निकले।


ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान ने 100 नंबर पर डायल करने के साथ ही धानापुर पुलिस को जानकारी दी। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस प्रशासन सहित अन्य थानों की पुलिस सक्रिय हो जाती तो अपहरणकर्ता जरूर पकड़े जाते।

 धरना स्थल पर पहुंचे विधायक मनोज सिंह एवं सपा नेता मनोज सिंह काका ने मोबाइल से जनपद के अधिकारियाें सहित वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी से इस मसले पर बात की।
वर्जन
‘गल्ला अढ़तिया का अपहरण किस कारण से हुआ है, अभी इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत व्यक्ति को मुक्त करा लिया जाएगा’। मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed