फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the ruckus in the village of Avti, Dhina SHO Line is here

एवती गांव में बवाल के बाद धीना थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 16 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
After the ruckus in the village of Avti, Dhina SHO  Line is here
धीना थाना क्षेत्र के एवती गांव में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में धीना थाना प्रभारी राकेश कुमार को शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह अशोक कुमार मिश्रा को धीना थाने का प्रभार दिया गया है। हालांकि घटना के तीसरे दिन भी गांव में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के एवती गांव में छेड़खानी के मामले बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इस मामले में तीन मुकदमा दर्ज किया गया था। पूरे प्रकरण में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को धीना थाना प्रभारी राकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अशोक कुमार मिश्रा को धीना थाने का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि धीना थानाध्यक्ष राकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं गांव में पुलिस फोर्स अभी भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed