फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the fire in Bhadohi, the fire department, investigated the worship pandals

भदोही में अगलगी के बाद चेता फायर विभाग, पूजा पंडालों की जांच की

Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
After the fire in Bhadohi, the fire department, investigated the worship pandals
पीडीडीयू नगर। भदोही जिले के औराई कोतवाली से कुछ दूरी पर पूजा पंडाल में हुई अगलगी की घटना के बाद सोमवार को जिले में भी फायर व पुलिस की तंद्र टूटी। आनन फानन में फायर विभाग की टीम समेत पुलिस ने पूजा पंडालों में अग्नि से सुरक्षा के इंतेजामों को देखा । इस दौरान अधिकारियों ने आग के प्रति विशेष सर्तक रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने सोमवार को अपनी टीम के साथ मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में स्थापित पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की जांच की। उन्होंने पंडालों में प्रवेश और निकासी के बाबत जानकारी हासिल की । पडा़व संवाददाता के अनुसार ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बनाये गये पूजा पंडाल में अग्नि के बचाव से सारे इंतजाम किए गए हैं । पूजा समिति के अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि पूजा पंडालऊ में आग से बचाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर तीन फायर इंस्टिग्यूंशर, दो टैंकर पानी समेत 12 बाल्टियों में बालू भरकर रखे गये है। इसके अलावा निगरानी के लिए सीसी कैमरे भी लगाये गये है। ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार दुर्गा पूजा समिति ताराजीवनपुर के संरक्षक कुंज बिहारी सिंह व अध्यक्ष गोलू तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। चहनिया: सोमवार को क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में जाकर बलुआ थाना प्रभारी ने चेकिंग कर आग से बचाव के ट्रेनिंग दी । वहीं लापरवाही पर कमेटियों को नोटिस व हिदायत दी। इस दौरान उन् ोंने चहनिया, रमौली, बलुआ, पपौरा, हरधन, नदेसर आदि सहित 17 जगहों पर स्थापित पांडालों में जाकर बिजली,फायर सर्विस ,बिजली के तारो की जांच की । सभी पांडालों में कमेटी के लोगो को बुलाकर आग से बचाव की जानकारी दी । वही पर्दे से सटे तारो को दूर कराया ।
विज्ञापन

इलिया । भदोही जिले में पूजा पंडाल में अगलगी की घटना के बावजूद भी कई जगहों पर न तो पूजा कमेटी सचेत हुई है और न ही प्रशासन । इलिया थाना क्षेत्र के कस्बा समेत खखड़ा, लेहरा, सरैया, सैदूपुर, बरहुआ सहित दर्जनों स्थानों पर प्रतिमा स्थापित है लेकिन कही भी आग से बचाव के उपकरण नही रखे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू । डीएम ईशा दुहन ने औराई की घटना को देखते हुए पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा और लोगों के प्रवेश व निकासी की उचित व्यवस्था की जांच की जाने के साथ ही उसकी रिपोर्ट देने के लिए अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed