फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the discussion of Bhima, the form distributed in the Dalit settlement

विधायक ने 19.42 लाख से होने वाले विद्युतीकरण कार्य का किया शुभारंभ

Fri, 26 Nov 2021 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
After the discussion of Bhima, the form distributed in the Dalit settlement
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा सीट से भाजपा विधायक साधना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के गांव जसुरी में बृहस्पतिवार को विद्युतीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा चन्दौली स्थित विद्युत केंद्र से लेकर ग्राम बहेरा तक विद्युत लाइनें और पोल जर्जर हालत में होने के कारण लगभग 30 गाँव के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने कहा कि 19.42 लाख की लागत से 33/11 केबी विद्युत उपकेंद्र चन्दौली से ग्राम बहेरा तक 11 केबी फीडर पर नया एसीएसआर डॉग कंडक्टर के साथ इस विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होगा। विद्युतीकरण के पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 30 ग्रामों के लोगों को विद्युत लाइनें व पोल के समस्या की परेशानी नही झेलनी पड़ेगी। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, आनंद सिंह, मनोज सिंह, पवन सिंह, संजय गुप्ता अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed