{"_id":"b9e03a14f17e6004303c4316e4d5f8b0","slug":"after-the-death-of-female-sterilization-the-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के बाद महिला की मौत, किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के बाद महिला की मौत, किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सकलडीहा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इससे नाराज घरवालों ने अस्पताल पर हंगामा किया और मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गए। चिकित्सकों और लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा निवासी जितेंद्र चौहान ने शुक्रवार को सकलडीहा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी पत्नी रेखा चौहान (25) का नसबंदी आपरेशन कराया था।
रात में रेखा की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घरवालों ने वाराणसी में कई अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। घरवाले शनिवार की सुबह उसे बीएचयू ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इससे नाराज घरवाले अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। और उसने मामले की जानकारी हासिल की। प्राइवेट चिकित्सकों व लोगों के समझाने-बुझाने के बाद घरवाले शांत हो गए। इस संबंध में सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।