{"_id":"570812934f1c1b8c72c81461","slug":"after-prayers-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद अलीनगर के सदर इश्तेखार खान के बेटे सद्दाम हुसैन पर हिस्ट्रीशीटर का मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को दोपहर में जुमे की नमाज के बाद जीटी रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी यदि मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
पिछले दिनों सद्दाम हुसैन के खिलाफ अलीनगर थाने में हिस्ट्रीशीटर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद समाज के लोग मस्जिद के सामने ही जीटी रोड पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि युवक को पुलिस जानबूझकर हिस्ट्रीशीटर बता रही है। कहा कि सद्दाम हुसैन पर कानपुर में तेल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन कानपुर सेशन कोर्ट ने तथ्यों को देखते हुए जमानत दे दी। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष अजय सिंह और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ प्रमोद यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।
बुझाया और आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी मान गए। प्रदर्शन करने वालों में मुहम्मद यासिन उर्फ डब्बल, इस्तेखार, शम्स आलम, कयामुद्दीन, अकील अहमद बाबू, सोनू, रिंकू यादव, रामभरोस यादव, कंचन यादव, प्रमोद यादव आदि रहे।