फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After Cyclone Tauktae now the threat of cyclonic storm yaas indian railway cancelled 10 pairs special trains including Purushottam Express

ताउते के बाद अब चक्रवाती तूफान "यास" का खतरा, पुरुषोत्तम सहित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची

Sat, 22 May 2021 06:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 May 2021 06:21 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान "यास"  के खतरे के कारण रद्द ट्रेनों में पटना, मुजफ्फरपुर तथा जयनगर से खुलने/पहुंचने वाली 03 जोड़ी एवं पूर्व मध्य रेल के कोडरमा, गया, सासाराम, पीडीडीयू नगर आदि स्टेशनों से होकर नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल को जाने/आने वाली 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
After Cyclone Tauktae now the threat of cyclonic storm yaas indian railway cancelled 10 pairs special trains including Purushottam Express
indian railway - फोटो : social media

विस्तार

ताउते के बाद अब देश के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान यास  का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवात यास की आशंका को देखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। इनमें से सात जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से गुजरती हैं।

विज्ञापन


रद्द की गई ट्रेनों में  भुवनेश्वर, पुरी, यशवंतपुर सहित अन्य स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें प्रमुख हैं। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चक्रवाती यास को देखते हुए पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अप में 24,  25 और 26 को तथा डाउन में 23, 24 और 25 को नहीं चलेगी।  
विज्ञापन


02814 आनंद बिहार- भुवनेश्वर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 को,  02816 आनंद विहार- पुरी स्पेशल 24 और 26 को रद्द रहेगी।  02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 25 को,  02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 24 को रद्द रहेगी।  02875 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 25 को रद्द रहेगी।  02209 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 को रद्द रहेगी।   02815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 26 एवं 27 मई को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अप में 26 को और डाउन में 25 मई को रद्द रहेगी। 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 26 को, 02876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी।

 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन  26 को, मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 24 को, एर्णाकुलम-पटना स्पेशल  24 एवं 25 को,  पटना-एर्णाकुलम 27 एवं 28 मई को रद्द रहेगी। वहीं पुरी-जय नगर स्पेशल ट्रेन अप में 27 को डाउन में 29 को तथा पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। 

24 के बाद तूफान यास आने के आसार, पूर्वांचल में फिर बदलेगा मौसम

अरब सागर में आए तूफान ताउते के प्रभाव से उत्तर भारत मे बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह हल्की बदरी के बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम में आए इस बदलाव बाद शनिवार को धूप निकला जिससे तापमान में बढोतरी दर्ज की गई।  मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24 मई तक बंगाल की खाड़ी से एक नए तूफान यास के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा को प्रभावित करेंगे। 

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मई में बारिश होना समुद्री तूफानों के प्रभाव की देन है। अभी कुछ दिन मौसम सामान्य रहेगा। बताया कि बंगाल की खाड़ी में भी हलचल हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि वो भी 24 मई तक तूफान का रूप ले सकती है।

ऐसे में 25 से मौसम में दोबारा से बदलाव के आसार देखने को मिल सकते हैं। वहीं, बीएचयू के भू-भौतिकीय विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव भाटला का कहना है कि आने वाले 25 मई तक बंगाल की खाड़ी से समुद्री तूफान यास के आने के आसार हैं। जो ओडिसा के तटीय इलाकों को टच करेगा। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed