फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After beating the cattle, he applied tilak to his brother and wished him a long life.

Chandauli News: गोधन कूट कर भाई को लगाया तिलक, लंबी उम्र की कामना की

Thu, 23 Oct 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
After beating the cattle, he applied tilak to his brother and wished him a long life.
पीडीडीयू नगर के कसाब महाल में गोधन पूजा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : रेउसा क्षेत्र में वृद्ध महिला का चश्मा देखते एसओ हनुमंत लाल तिवारी।
जिले में कुछ स्थानों पर महिलाओं ने बुधवार को भैया दूज का त्योहार मनाया। महिलाओं ने गोबर से बने गोधन को कूूटा, भाइयों को तिलक लगाया और उनके लंबी उम्र की कामना की। अधिकर स्थानों पर बृहस्पतिवार को गोधन कूटा जाएगा।
विज्ञापन

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली चतुर्दशी तिथि को ही मना ली गई। मंगलवार को भी स्नान ध्यान की अमावस्या तिथि रही। बुधवार को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और बृहस्पतिवार को द्वितीया तिथि है।
विज्ञापन

वहीं दीपावली के बाद एक दिन छोड़कर दूसरे दिन भैया दूज मनाने की परंपरा के तहत कई स्थानों पर महिलाओं ने गोधन कूटा। नगर के काली महाल, चतुर्भुजपुर, लाठ नंबर दो, रविनगर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने गोबर से गोधन का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यम, यमी, गोवर्धन पर्वत आदि की आकृति बनाई। इसके बाद नए ईंट को रखा। इसके बाद गीत गाते हुए महिलाओं ने उसे कूटा। इसके पूर्व महिलाओं ने अपने भाई को शाप दिया और फिर जीभ में कांटा चुभोकर पश्चाताप किया।

गोधन कूटने के बाद प्रसाद के रूप में चना, नारियल, मिठाई आदि भाई को खिलाई। भाई के माथा पर टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की। राजदरी, चहनिया, टांडाकला, दुलहीपुर, पड़ाव, नियामताबाद, बबुरी, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, इलिया, चंदौली, धानापुर, सकलडीहा इलाके में भी कुछ स्थानों पर भैया दूज का पर्व धूम धाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed