फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After 11 years, it rained so much during Navratri.

Chandauli News: 11 वर्ष बाद नवरात्र के दौरान हुई इतनी बारिश

Sat, 04 Oct 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, it rained so much during Navratri.
पीडीडीयू नगर। हुदहुद साइक्लोन के 11 वर्ष बाद जिले में नवरात्र के दौरान अत्यधिक बारिश हुई है। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। हवा और बारिश के कारण जहां मौसम सुहाना हुआ है वहीं तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी आई है। सुबह से रात तक हुई बारिश से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में 08 अक्तूबर को हुदहुद समुद्री तुफान के कारण जिले में 12 से 14 अक्तूबर तक खूब बारिश हुई थी। इसका असर यह हुआ कि नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी और नवमी को हुई बारिश के कारण दुर्गा पूजा मेला घूमने कोई नहीं निकला। अब इस वर्ष हथिया नक्षत्र में 30 सितंबर को गरज चमक के साथ हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को दिन भर कभी तेज कभी धीमी बारिश होती रही। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश धान की खेती को फायदा हुआ है। किसानों का कहना है कि इस बारिश के बाद धान की पक रही फसल को फायदा हुआ है। वहीं नगरीय इलाकों में विभिन्न स्थानों पर जलभराव से आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


धानापुर। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नौली गांव में शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे मिट्टी से बने घर की दीवार गिर गई। इससे घर में सो रहे परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घर के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

गांव निवासी कतवारू राम का पुत्र शैलेंद्र (28 ) अपने पुत्र शुभम (12), पुत्री नेहा (11), चार वर्षीय पुत्र दिव्य व मां राजदेई (60) के साथ घर में सो रहा था। बृहस्पतिवार शाम से हो रही तेज बारिश के कारण भोर में अचानक मिट्टी का दीवार तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई। जिससे घर में सो रहे लोग मिट्टी के मलबे में दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने शैलेंद्र और राजदेई की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ विजय कुमार गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राजदेई के नाम से पीएम आवास बन चुका है लेकिन परिवार के साथ बाहर कच्चे मकान में सो रहा था। वहीं घायल शैलेंद्र को भी आवास देने की प्रक्रिया जारी है। संवाद



इलिया। क्षेत्र में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक होती रही। इससे सड़कों पर पानी भर गया ।

लोग छाता और बरसाती के सहारे जरूरी काम के लिए बाहर निकले जबकि अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। कई जगह दोपहिया वाहन फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। संवाद

धीना। कमालपुर कस्बा स्थित इमामबाड़ा में तीन अक्टूबर को प्रस्तावित कुश्ती-दंगल को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया दंगल संयोजक दयाराम यादव व दंगल कमेटी अध्यक्ष नीरज अग्रहरि ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद कमेटी की बैठक कर दंगल की नई तिथि निर्धारित करेगी। संवाद


दक्षिण ओडिशा पर बने अवदाब के कारण मौसम बदला है। अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली सहित कुछ अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पांच अक्टूबर तक जिले में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed