फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates protested by boycotting work

अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की

Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested by boycotting work
नौगढ़। तहसील में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि एसडीएम के कार्यालय में नियमित नहीं बैठने से न्याय मिलने में देरी हो रही है। चेताया कि यदि नक्सल क्षेत्र के लोगों का न्याय के बदले उत्पीड़न किया गया तो तहसील में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी कर दी जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन नौगढ़ के अध्यक्ष जिलाजीत सिंह ने कहा कि एसडीएम सप्ताह में एक दिन दिन आते है। वहीं बिना पुकार लगाएं मुकदमें की पत्रावलियां खारिज कर दी जा रहीं है। कहा कि पचीस से तीस किलोमीटर दूर से आए वादकारी अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते बिना कार्य के ही वापस लौट जा रहे है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के मनमाने रवैये की कड़ी निंदा की। चेताया कि इसमें सुधार नहीं हुआ तो नौगढ़ तहसील में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया जाएगा। इस दौरान कृष्णानंद मौर्य, अजीत क़ोल ,बाबूलाल, हेमंत कुमार मौर्य, सत्यानंद तिवारी, अंगद, जैसलाल,जंग बहादुर सिंह, विभूति नारायण, कैलाश,रामचंद्र कोल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed