फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates demonstrated to start Registry Office

रजिस्ट्री कार्यालय शुरू कराने के लिए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated to start Registry Office
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय के शीघ्र संचालन की मांग को लेकर मुगलसराय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने महामंत्री अरविंद यादव के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय भवन के बाहर प्रदर्शन किया। रजिस्ट्री ऑफिस न चलाए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि करीब दो माह पूर्व ही रजिस्ट्री ऑफिस पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था। जिसमें फर्नीचर, इंटरनेट, कंप्यूटर भी आदि लगा दिए गए है। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही से इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के बाद रजिस्ट्री संचालन की बात कही थी लेकिन अधिसूचना समाप्ति के बाद भी रजिस्ट्री कार्यालय शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कार्यालय के शुरू न होने के कारण सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। कोरोना महामारी के दौरान शासन के निर्देश पर एक रजिस्ट्री कार्यालय में सिर्फ 30 रजिस्ट्री ही करने का निर्देश है। ऐसी स्थिति में यदि पीडीडीयू नगर रजिस्ट्री कार्यालय शुरू हो जाता तो यहां भी 30 रजिस्ट्री प्रतिदिन होती। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महामंत्री जयप्रकाश यादव, संतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णानंद, विमल कुमार, बृजेश कुमार, विकास कन्हैया लाल शामलि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed