{"_id":"64d28f37dc4afdebac01e964","slug":"advocates-complained-to-sp-about-kotwal-chandauli-news-c-189-1-svns1012-937-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अधिवक्ताओं ने एसपी से की कोतवाल की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अधिवक्ताओं ने एसपी से की कोतवाल की शिकायत
विज्ञापन
चंदौली। जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण के लिए चल रहा आंदोलन मंगलवार को 25 वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला और जिला न्यायालय के शिलान्यास होने तक आंदोलन को जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार के यहां पहुंचे और कोतवाल चंदौली पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति का आंदोलन जिला न्यायालय की नींव रखने तक जारी रहेगा। अधिवक्ता प्रतिमा ने कहा कि नेता और अधिकारी हमारी लड़ाई को कमजोर करना चाहते हैं। उनके मंसूबों को पूरा नहीं होेने दिया जाएगा। यह लड़ाई जिले के अस्तित्व की लड़ाई है। अंतिम सांस तक लड़ा जाएगा।
महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि बार में संघर्ष समिति को लड़ने के लिए सहयोग करने का वादा किया है। बार में अपना धरना-प्रदर्शन भले स्थगित किया है लेकिन वह संघर्ष समिति के साथ है। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, राकेश रत्न तिवारी, अभिनव आनंद सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीरज सिंह, अमित पांडेय, दिनेश यादव, संतोष पाठक, सत्येंद्र बिंद, फिरोज खान आदि उपस्थित रहे। संचालन अध्यक्ष झन्मेजय सिंह ने किया।