फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates complained to Deputy CM about SDM

अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम से की एसडीएम की शिकायत

Sat, 30 Apr 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Advocates complained to Deputy CM about SDM
चंदौली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से शनिवार को डिस्ट्रीक्ट डेमोक्रेटिक बार सहित सदर कचहरी के अधिवक्ताओं ने बीजेपी दफ्तर में मुलाकात की। इस दौरान चकिया के विधायक कैलाश खरवार भी उनके साथ मौजूद रहे। चकिया बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को स्थानांतरित करने की मांग की। बताया कि एसडीएम का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति सही नहीं है, एसडीएम पर मनमानी करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने डिप्टी सीएम के सामने रोडवेज बस स्टैंड, दीवानी न्यायालय के लिए शीघ्र ही धन का आवंटन, पारिवारिक न्यायालय के लिए भूमि, अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं बीमा की मांग की। वहीं आये दिन सर्विस रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से भी अवगत कराया। दूसरी तरफ इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह,झन्मेजय सिंह,शमसुद्दीन,संतोष कुमार, शशि शंकर सिंह,योगेंद्र कुमारसिंह,राजेश कुमार मिश्रा, योगेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed