फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocate abstaining from judicial work against Tehsildar

तहसीलदार के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Advocate abstaining from judicial work against Tehsildar
सकलडीहा।स्थानीय तहसील में डॉ. वंदना मिश्रा को दोबारा तहसीलदार बनाए जाने का विरोध जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को मुश्किल हुई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि तहसीलदार के स्थानांतरण तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा तीन वर्षों से सकलडीहा में तैनात हैं। जून महीने में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो उन्हें वहां से हटाकर सदर तहसील में न्यायिक तहसीलदार पद पर भेज दिया गया था। अब एक बार फिर सकलडीहा तहसील में न्यायिक से तहसीलदार पद पर तैनाती कर दी गई है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से तहसीलदार का स्थानांतरण नही किया तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, रामराज यादव, शैलेन्द्र पांडेय, श्रीकांत राजभर, जयप्रकाश यादव, राजकुमार, इसरार अहमद, अभय मौर्या, विजय बहादूर, दीपक, अंकित तिवारी, दुर्गविजय सिंह, मनोज पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed