{"_id":"6681df9456c57cd71501cdd4","slug":"adventure-park-of-aurvatad-waterfall-will-open-from-today-chandauli-news-c-189-1-svns1010-116746-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आज से खुलेगा औरवाटाड़ जलप्रपात का एडवेंचरपार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आज से खुलेगा औरवाटाड़ जलप्रपात का एडवेंचरपार्क
विज्ञापन
चंदौली को सोमवार से एक और टूरिस्ट स्पाॅट की सौगात मिलेगी। नौगढ़ के औरवाटांड जलप्रपात के पास तैयार एडवेेंचर पार्क आज खुलेगा। वन विभाग ने इस पार्क को ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले दो साल से विकसित किया है। इसमें सभी एडवेंचर गेम का आनंद सैलानियों को दिया जाएगा। पार्क का प्रवेश शुल्क बीस रुपयेे होगा, जबकि वाहनों की पार्किंग का चार्ज अलग लिया जाएगा।
वनांचल के हरितमा के बीच स्थित औरवाटांड जलप्रपात अब संवर चुका है। जलप्रपात को जाने वाले मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना दिया गया है। वहीं जलप्रपात का भव्य मुख्य द्वार बनाया गया है। इसके अलावा वॉच टावर, चिल्ड्रन पार्क, इको फ्रेंडली समर हॉट, पौधारोपण, भित्ति चित्रों को जाली लगाकर सुरक्षित करने के साथ ही बच्चों के लिए झूले-चकरी, फिसलपट्टी भी लगाई गई है। यहां मचान भी बनाए गए हैं, जहां से पर्यटक जंगल को निहार सकेंगे। सैलानी खड़े होकर 360 डिग्री प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। वन विभाग की इस पहाड़ से चंदौली को एक नया टूरिस्ट स्पॉट मिल रहा है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।