फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Administration woke up after the protest, DFCC made arrangements for water drainage

प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, डीएफसीसी ने पानी निकासी की व्यवस्था की

Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up after the protest, DFCC made arrangements for water drainage
पीडीडीयू नगर। रेलवे कॉलोनियों की दुर्दशा के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धरना प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को रेल प्रशासन की नींद खुली। यूनियन नेताओं के साथ अधिकारियों ने डीजल का निरीक्षण किया। बाद में डीएफसीसी ने जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई। इससे डीजल कॉलोनी में जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनियों में साफ सफाई न होने से बारिश होते ही जल भराव की समस्या विकराल हो गई है। विशेष कर डीजल कॉलोनी में तो सड़कों पर पानी भरा है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेल कर्मियों ने एईएन ऑफिस पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को डीईएन हेडक्वार्टर पुरुषोत्तम तिवारी, एईएन हेड क्वार्टर ओपी सिंह, डीएमई ईएनएचएम राहुल गुप्ता, डीएफसीसी के यशपाल, ईसीआरकेयू के अशोक सिंह, सीबी राय, जगजीवन, जयप्रकाश, सोनिका मुंडा, रमेश सिंह ने डीजल कॉलोनी को निरीक्षण किया। यहां जल भराव की स्थिति को देखा। इसके बाद डीएफसीसी की ओर से जेसीबी की व्यवस्था की गई और जाम नाले की सफाई कराई गई। इससे डीजल कॉलोनी से पानी निकासी की व्यवस्था हुई। इस पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। यूनियन के नेता अशोक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी कॉलोनियों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed