{"_id":"67c481f23c448d0125058443","slug":"administration-got-fed-up-with-dispute-between-two-brothers-in-chandauli-house-sealed-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो भाइयों के विवाद से तंग आया प्रशासन..., घर से बाहर निकाल मकान किया सील; अक्सर करते थे मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो भाइयों के विवाद से तंग आया प्रशासन..., घर से बाहर निकाल मकान किया सील; अक्सर करते थे मारपीट
Sun, 02 Mar 2025 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:36 PM IST
सार
दोनों भाइयों के विवाद से पुलिस प्रशासन काफी परेशान था। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने दोनों भाइयों को घर से बाहर निकाल उनके मकान को सील कर दिया। इसके पहले कई बार दोनों को समझाया गया था लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन
कार्रवाई करते पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदाैली के सैदूपुर चौकी पुलिस ने ताला गांव में रविवार को एसडीएम के निर्देश पर दो भाइयों को घर से बाहर कर मकान सील कर दिया। दोनों भाइयों के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रमाकांत और सालिक राम यादव भाई हैं। दोनों के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा थे। एसडीएम दिव्या ओझा के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशुतोष राय ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों भाइयों को घर से बाहर कर विवादित मकान को सील कर दिया। दोनों के बीच घर व जमीन को लेकर अक्सर विवाद व मारपीट हो रही थी।
विज्ञापन
उधर, मकान से बेदखल होने पर दोनों भाइयों के सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है। दोनों भाइयों के खिलाफ चकिया थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद तिवारी ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर दोनों भाइयों को घर से बाहर कर मकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान, नायब तहसीलदार आशुतोष राय व पुलिस के अलावा पीएसी भी मौजूद रही। चकिया कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर दोनों भाइयों को घर से बाहर कर मकान सील कर दिया गया है।