फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ADM launches Aadhaar integration program

एडीएम ने आधार एकीकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Mon, 01 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ADM launches Aadhaar integration program
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में आधार एकीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम उमेश मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसमें मतदाताओं का डाटा को आधार से लिंक करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम उमेश मिश्र ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के आधार नंबर जुटाएंगे। वहीं बूथों पर भी विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आधार नंबर को आनलाइन अपलोड किया जाएगा। आयोग ने मतदाता सूची में सम्मिलित सभी मतदाताओं के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से प्राप्त करने के लिए आनलाइन व आफलाइन प्रक्रिया शुरू की है। आफलाइन तरीके से आधार नंबर प्राप्त करने के लिए आयोग ने फार्म छह बी का प्राविधान किया है। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों की डिटेल एकत्र करेंगे। बीएलओ को आज से घर-घर जाकर मतदाताओं का आधार नंबर फार्म छह बी पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके सात दिनों के अंदर आधार नंबर को डिजिटाइज्ड करना होगा। इस दौरान सदर एसडीएम अजय मिश्रा, डॉ. अंजू रहे।
विज्ञापन

मतदाता खुद कर सकते हैं अपलोड
आयोग ने आधार नंबर आनलाइन अपलोड करने की भी सुविधा शुरू की है। मतदाता चाहे तो पोर्टल पर फार्म छह बी भर सकता है। पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी के जरिए आधार नंबर को स्वप्रमाणित भी कर सकता है। आयोग ने प्रशासन को इस कार्य में राजनीतिक दलों, सिविल सोसाइटी संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लेने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed