{"_id":"625081fae1b42234696e1c9f","slug":"action-will-be-taken-if-there-are-handcarts-outside-the-red-mark-chandauli-news-vns6473383175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान के बाहर लगे ठेले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान के बाहर लगे ठेले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात विभाग के साथ नगर पालिका के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ नगर पालिका ईओ और चेयरमैन ने सड़क के दोनों तरफ पटरी पर लाल निशान लगवाएं। अब लाल निशान के बाहर किसी को ठेला लगाने की इजाजत नहीं होगी। नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी ।
नगर को जाम की समस्या से मुक्त कराने के लिए पुलिस की ओर से हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए फल व सब्जी की दुकानें लगाने वालों को सड़क से पीछे किया गया। वहीं नो पार्किंग जोन भी बनाया गया जहां तीन व चार पहिया वाहनों के खड़े होने पर पाबंदी है। शुक्रवार को यातायात विभाग ने नगर पालिका की मदद से सड़क पर पटरी किनारे लाल निशान लगवाए गए। यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि सभी ठेला व खोमचा वाले अपनी दुकानें लाल निशान के पीछे ही लगाएंगे। लाल निशान के बाहर दुकान लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सड़क तक दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान सीओ यातायात रघुराज, चेयरमैन नगर पालिका संतोष खरवार, ईओ कृष्ण चंद्र, समेत यातायात पुलिस के लोग मौजूद रहे।
ई रिक्शा और मैनुअल रिक्शा के लिए स्थान चिह्ति
इसके साथ ही ई रिक्शा और मैनुअल रिक्शा के खड़े होने के लिए सड़क पर जगह चिह्ति किया गया। इसके अलावा फल विक्रेताओं को चंदासी पुलिस चौकी के दाहिने तरफ खाली पड़ी जगह स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।