{"_id":"621686135cb2e90162535c8b","slug":"action-on-more-than-ten-thousand-cash-transactions-chandauli-news-vns639998435","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार से अधिक कैश लेन-देन व शराब बांटने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार से अधिक कैश लेन-देन व शराब बांटने पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। विधानसभा चुनाव की निगरानी के लिए जिले में आए प्रेक्षकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन व बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मांगा। दस हजार से अधिक कैश लेन-देन, मतदाताओं में शराब वितरण व आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
व्यय प्रेक्षक संतोष कुमार ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव में होने वाले व्यय का पूरा ब्यौरा रखें। इसका व्यय रजिस्टर में अंकन करते रहें। दस हजार से अधिक के सभी खर्च का भुगतान चेक के माध्यम से करना होगा। उन्होंने बैक अधिकारियों को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अविलंब चेकबुक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि करेंसी व शराब की निगरानी के लिए उड़न दस्ता टीमें सक्रिय हैं। कहा कि प्रचार-प्रसार के लिए निर्वाचन विभाग से अनुमति जरूर लें। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब बाटने की कोशिश कत्तई न करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोग की गाइडलाइन के उल्लंघन की सूचना तत्काल देने की अपील की। बताया कि लोग चाहें तो सी-विजिल एप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। इसका त्वरित संज्ञान लिया जाएगा। हर हाल में आचार संहिता का पालन कराया जाएगा।
वहीं सकलडीहा विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक कैप्टन करनैल सिंह ने प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की। आचार संहिता के अनुपालन की अपील की। बोले, चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्य कोषाधिकारी पवन कुमार द्विवेदी, सहायक व्यय प्रेक्षक समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।