{"_id":"65357aae1f233e866e092594","slug":"action-against-145-people-drinking-alcohol-in-public-places-chandauli-news-c-189-1-svns1013-4804-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 145 के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 145 के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
नवरात्र के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस ने शनिवार की रात शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे खुले में शराब पीने वालों के अलावा नशे की हालत में बवाल मचाने वाले पुलिस की रडार पर रहे। जिलेभर में कुल 145 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जिले के विभिन्न थाना व कोतवाली क्षेत्रों में शाम होते ही सड़क किनारे जगह-जगह बार सज जाते हैं। बीयर और शराब की दुकानों के बाहर बोतल खोलकर मदिरा पान करने लगते हैं। इसके अलावा नशे की हालत में लोग मारपीट पर उतर आते हैं। ऐसे में नवरात्र में कोई अप्रिय घटना ने घटे, इसके लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान करने व हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मुगलसराय में 20, अलीनगर में 09, चंदौली में 08, सैयदराजा में 07, चकिया में 36, नौगढ़ में 05, कंदवा में 07, धानापुर में 06, धीना में 08 सकलडीहा में 05, शहाबगंज में 05, बबुरी में 16, बलुआ में 09, इलिया में 04 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के समस्त अधिकारियों व थाना प्रभारियों को इस तरह के अभियान को लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं।