फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Achievements counted on completion of 12 years of Modi government

Chandauli News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

Tue, 09 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Achievements counted on completion of 12 years of Modi government
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने नगर क्षेत्र में वरिष्ठजनों से मुलाकात कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछले 12 वर्ष देश के लिए संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। इस अवधि में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने विकास को नई गति दी है। उन्होंने दावा किया कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और चौथे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है। इस दौरान विधायक ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी राजकुमार जैन के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। जनकल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने आगामी वर्षों में भी समाजहित में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed