फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of wrongdoing in weighing

तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of wrongdoing in weighing
इलिया। क्षेत्र के जनकपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रॉनिक कांटा द्वारा तौल में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर किसानों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार आलोक कुमार के कांटा सही कराने के बाद धान की खरीद शुरू कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जनकपुर में बनाए गए क्रय केंद्र पर सुबह किसान दूधनाथ, चंद्रप्रकाश, दिनेश आदि के धान की खरीद शुरू हुई। तौल में प्रति बोरा दो किलो की कमी आने लगी जिस पर मौके पर मौजूद किसानों ने कांटा के सत्यापन हेतु मार्केट से 10 किलो का बाट लाकर तौल किया तो 400 ग्राम की कमी पाई गई। इतना ही नहीं केंद्र पर कॉल करने के लिए मौजूद तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटा में एक जैसी ही शिकायत पाई गई। इसपर किसानों ने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया गई प्रकरण की शिकायत एसडीएम से की गई उन्होंने जांच के लिए मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार को भेजा जिन्होंने किसानों की शिकायत सुनने के बाद इलेक्ट्रॉनिक कांटा को तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। कांटा सही कराने जाने के बाद किसानों के समक्ष सत्यापन कराकर धान की खरीद शुरू कराई। तब जाकर मामला शांत हुआ। केंद्र प्रभारी डॉ. हरीशचंद्र प्रजापति ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा में गड़बड़ी की बात मालूम नहीं थी। जानकारी होने पर कांटों को सही कराकर खरीद शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed