{"_id":"6414b79f4e958af91c0e9e14","slug":"accused-of-taking-money-in-lieu-of-accommodation-chandauli-news-c-20-1-108428-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आवास के बदले धन लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आवास के बदले धन लेने का लगाया आरोप
विज्ञापन
आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए लेकर धन वसूली करने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को गनेशपुर गांव के निवासियों ने चकिया कोतवाली में जाकर नारेबाजी की और प्रधान के खिलाफ तहरीर दी। गनेशपुर गांव के रामराज, दासी, झम्मल, गेंना ,चन्नों सहित तमाम लोगों ने स्वयं को पीएम आवास योजना का लाभार्थी बताते हुए खंड विकास अधिकारी से शिकायत की कि योजना का लाभ दिलाने के लिए 20-20 हजार रुपए वसूल किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनकर जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी। ग्राम प्रधान मंगला बिंद ने कहा कि पीएम आवास योजना में पात्रों को चयनित कर दिया जाता है और धन लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गनेशपुर गांव के दर्जनों लोगों ने आवास योजना में प्रधान पर धन वसूली किए जाने की सामूहिक तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट - विजय विश्वकर्मा
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
रिपोर्ट - विजय विश्वकर्मा
संपादन - कमलजीत सिंह