फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of putting poisonous medicine, crop started drying up

जहरीली दवा डालने का आरोप, सूखने लगी फसल

Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of putting poisonous medicine, crop started drying up
बबुरी। क्षेत्र के चुरमुली गांव के किसान घासी साहनी की फसल जहरीली दवा डालने की वजह से सूख गई है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने दुश्मनी निकालने के लिए फसल पर दवा डाल दी है। किसान ने इस संदर्भ में बबुरी थाने में तहरीर भी दिया है।
विज्ञापन

चुरमुली गांव के घासी साहनी ने करीब दो एकड़ में गेहूं, टमाटर, चने की खेती की है। इधर बीच अचानक एक-एक कर सभी फसलें बीच-बीच से सूखने लगीं। किसान को जब पता चला तो वह खेत पर गया। वहां देखते के बाद उसे पता चला कि किसी ने फसल पर जहरीली दवा डाली है। जिसकी वजह से फसल सूख रही है। घासी साहनी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जहरीली दवा डालने का आरोप लगाया है। उसने इसकी तहरीर बबुरी थाने में दी है। किसान ने बताया कि पिछले साल भी उसके पोखरे में जहरीली दवा डाली गई थी। जिससे काफी मछलियां मर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed