{"_id":"60d8ae0c8ebc3e323447df64","slug":"accused-of-president-murder-case-arrested-in-police-encounter-chandauli-news-vns59728435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में प्रधानपति हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में प्रधानपति हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलुआ थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार की भोर में झुरी गांव के समीप 20 हजार के इनामी और महड़ौरा के प्रधान के पति पंकज सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी श्रवण यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। जबकि जवाबी फयरिंग में आरोपी श्रवण यादव के पैर में गोली लगी है। जबकि उसका एक सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद एसपी अमित कुमार सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महड़ौरा निवासी पंकज सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बलुआ थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। ऐसे में सर्तकता दिखाते हुए पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। देर रात बलुआ थाना क्षेत्र के झुरी गांव के समीप चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इससे वह गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश की पहचान जौनपुर जनपद के चंदवक निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई हैै। बताया कि महड़ौरा प्रधानपति हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और दो खोखा मिला है। बताया कि मुठभेड़ के दौरान बलुआ थाने पर तैनात सिपाही मनीष सिंह के बांह को छुूते हुए गोली निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों के उपचार के बाद वह स्वस्थ्य है।