फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of demanding commission in wheat procurement

Chandauli News: गेहूं खरीद में कमीशन मांगने का लगाया आरोप

Wed, 03 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding commission in wheat procurement
इलिया। शहाबगंज विकास खंड के सैदूपुर स्थित सहकारी समिति पर मंगलवार को गेहूं खरीद में किसानों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हंगामा किया। किसानों ने सचिव पर प्रति क्विंटल 100 रुपये कमीशन मांगने, बिचौलियों का गेहूं बिना रोक-टोक खरीदने और किसानों को बोरी न होने का बहाना बनाकर लौटाने का आरोप लगाया। किसान अजय तिवारी, छोटेलाल, श्यामनारायण और रामलाल का आरोप है कि किसान अपना गेहूं बेचने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सचिव बिचौलियों से कमीशन लेकर उनका माल तुरंत खरीद रहे हैं। वहीं किसानों से गेहूं खरीद के बाद क्वालिटी के नाम पर प्रति क्विंटल कई किलो गेहूं अतिरिक्त काट लिया जाता है। मंगलवार को ट्रैक्टर पर लदे गेहूं के केंद्र पर पहुंचते ही इंतजार कर रहे किसानों का सब्र टूट गया। किसानों ने हंगामा कर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। किसान विकास मंच के मंत्री रामअवध सिंह ने कहा कि सहकारी समिति पर लगातार हो रहे भ्रष्टाचार से किसान परेशान हैं। उन्होंने मामले से डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह, पीसीएफ प्रबंधक धीरेंद्र कुमार, एडीसीओ अरुण सिंह और एडीओ को-ऑपरेटिव सुनील राजपाल को अवगत कराया। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed