फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused arrested with stolen jewellery

Chandauli News: चोरी के गहनों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen jewellery
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने दो दिन पूर्व मुगलचक में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गहनों के साथ पचफेड़वा अंडरपास के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी गहनों को बेचने के लिए बिहार जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चोरी के बाबत भुक्तभोगी की ओर से तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसीबीच पुलिस ने सूचना पर पचफेड़वा अंडरपास के समीप एक अभियुक्त को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी वहां बैग में कुछ सामान लेकर खड़ा था। बैग की जांच की गई तो उसमें 320 रुपए नकदी के साथ दो छोटा मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी टॉप, एक पायल, एक माला और एक स्मार्ट वॉच मिली। आरोपी की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बेचूपुर निवासी सूरज के रूप में हुुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने मुगलचक में हुई चोरी की घटना में मिले गहनों की बात स्वीकार की। जिसे वह बेचने के लिए बिहार जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed