फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused arrested after 36 hours of theft, goods recovered

चोरी के 36 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested after 36 hours of theft, goods recovered
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र केनईकोट निवासी विजय प्रताप यादव के घर में डाकघर संचालित है। शनिवार की रात जब विजय प्रताप अपने परिवार के साथ सो रहे थे तभी चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोर ने एलईडी टीवी, दो मोबाइल और 32 हजार रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

भुक्तभोगी ने कोतवाली में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा को सूचना मिली कि मनिहरा पुलिया के पास चोरी के सामान के साथ एक संदिग्ध कहीं भागने के फिराक में खड़ा है। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस के साथ चोरी की एलईडी टीवी व दो मोबाइल भी बरामद हुए। उसने डाकघर में चोरी करने की बात कबूली। चोर की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र का महगांवा निवासी शिवाकांत चौहान के रूप में हुई है। पुलिस आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed