फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accountants were beaten up for beating the accountants who went to measure the land of the village society, including the head

ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश करने गए लेखपालों की पिटाई, प्रधान सहित पांच के खिलाफ मुकदमा

Fri, 21 Aug 2020 11:17 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accountants were beaten up for beating the accountants who went to measure the land of the village society, including the head
demo pic

चंदौली जिले के बजरडीहा गांव में शुक्रवार की शाम ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश करने गए दो लेखपालों की प्रधान और समर्थकों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि लेखपालों के कागजात छीन कर नष्ट कर दिया। लेखपालों की तहरीर पर प्रधान सहित पांच के खिलाफ मुकदमा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


डीएम नवनीत सिंह चहल ने सभी गांवों में आबादी की भूमि की पैमाइश का निर्देश लेखपालों को दिया है। इसी आदेश पर बजरडीहा के लेखपाल सत्येंद्र यादव और लौवारी खुर्द के लेखपाल विनोद सोनकर शुक्रवार की शाम छह बजे बजरडीहा गांव पहुंचे। दोनों नक्शा आदि से भूमि का मिलान करने लगे। 

विज्ञापन

आरोप है कि इसी समय गांव के प्रधान समर्थकों के साथ पहुंचे और लेखपालों को पैमाइश से रोका। लेखपालों के इंकार करने पर प्रधान के समर्थकों ने लेखपालों से नक्शा, खसरा सहित अन्य कागजात छीनकर फाड़ दिए। प्रधान ने लेखपालों की पिटाई भी कर दी। शोरगुल सुनकर बीडीसी संजय यादव ने बीचबचाव किया। इस बीच, लेखपालों ने वहां से भागकर चकरघटा थाने में पहुंच कर आपबीती सुनाई। 

दूसरी तरफ, प्रधान बच्चालाल यादव ने पूरी घटना को मनगढ़ंत बताया है। इस संबंध में सीओ नक्सल नीरज सिंह ने कहा कि प्रधान सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। नौगढ़ के तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लेखपालों पर हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed