फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accountant was murdered in a round of transactions

लेन देन के चक्कर में हुई थी मुनीम की हत्या

Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accountant was murdered in a round of transactions
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रसूलपुर(सेवई के पुरा) में ईंट भट्ठे पर सो रहे मुनीम की हत्या करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मुनीम की टार्च, खून से सने कपड़े व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। मजदूर, मुंशी के हिसाब-किताब करने के चलते कम मजदूरी मिलने से भी नाराज थे। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी व बरामदगी के मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रसूलपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा के मुंशी सरजू यादव की 20 जुलाई की रात ईंट से सिर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे बलवंत यादव की तहरीर पर बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट प्रभारी अभय सिंह व सर्विलांस प्रभारी अतुल नारायन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया था। शक की सुई ईंट भट्ठा मजदूरों पर टिकी हुई थी। पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से ही मजदूर करीमन गायब है। इसी बीच सूचना मिली कि करीमन हुदहुदीपुर स्थित अपने घर में मौजूद है। इस पर पुलिस व स्वाट टीम ने घेरेबंदी कर धर-दबोचा। आरोपित के साथ उसका साला बिरना गांव निवासी रामचंदर वनवासी भी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ईंट भट्ठे पर मेठ के तौर पर काम करते थे। एक हजार ईंट की पथाई होने पर उन्हें अलग से 50 रुपये कमीशन मिलता था। मुंशी ने इस बार हिसाब-किताब में कमीशन को घटाकर 50 की बजाए पांच रुपये प्रति हजार ईंट कर दिया। वहीं 28 हजार रुपये की देनदारी भी निकाल दी। इसके बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के साथ ही अंगूठा भी लगवा लिया था। इससे दोनों ने नाराज होकर होकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

चंदौली। रसूलपुर में 20 जुलाई की रात हुए मुनीम ही निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में बलुआ थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव पांच दिनों तक हवा में तीर चलाते रहे। इधर मामले का खुलासा नहीं होने और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठता देख एसपी ने स्वाट और सर्विलांस टीम को जांच की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed