{"_id":"571e7a7c4f1c1b9327a91dd5","slug":"accident-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में तीन की मौत
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जुटे घरवाले और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के मड़हर गांव के पास चंदौली-शहाबगंज मार्ग पर सोमवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
मझवार गांव निवासी सुभाष सिंह की लड़की की शादी में भदोही जिले के रड़ई गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) आए थे। शादी के बाद सोमवार की शाम धर्मेंद्र सिंह, मझवार गांव निवासी भोला (18) और राजू (20) के साथ बाइक से शहाबगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में मड़हर गांव के समीप शहाबगंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक सवाराें को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने धर्मेंद्र और भोला को मृत घोषित कर दिया। राजू की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में राजू की भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी घरवालों को होते ही मझवार गांव के ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुट गए।